मुख्य विषयवस्तु में जाएं |
सफलता की कहानियों पर वापस जाएं

राज्य : तमिलनाडु

जिला: चेंगलपट्टू

ब्लॉक: मदुरान्तकम

गाँव :  सिलावट्टम

स्वयं सहायता समूह : पोन्नियम्मन स्वयं सहायता समूह

आजीविका गतिविधियाँ: बकरी पालन और पारंपरिक कृषि

लखपति दीदी की यात्रा

महा लक्ष्मी, जो एक साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाली पारंपरिक किसान हैं, के मन में बकरियाँ पालने का एक सपना और गहरा जुनून हमेशा से रहा है।

जीवन में असली मोड़ तब आया, जब एक स्वयं सहायता समूह की बैठक में यह घोषणा की गई कि मिशन सक्रिय रूप से उन महिला किसानों की पहचान कर रहा है, जो बकरी पालन में रुचि रखती हैं, ताकि उन्हें विशेष प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके। अपने लंबे समय से संजोए सपने को पूरा करने की चाह में, महालक्ष्मी ने तुरंत ही लाभार्थियों की चयन सूची में अपना नाम दर्ज करवा लिया।

उनका 1 लाख रुपये का लोन मंज़ूर हुआ फिर इस पैसों से उन्होंने 10 बकरियाँ खरीदीं। उनकी अच्छी देखभाल में, उन बकरियों ने 16 मेमनों को जन्म दिया। तीन महीने तक उन्हें पालने के बाद, उन्होंने 10 मेमनों को 6,500 रुपये प्रति मेमने की दर से बेच दिया, जिससे उन्हें 65,000 रुपये की अच्छी-खासी कमाई हुई।

महालक्ष्मी अपनी सफलता से बेहद खुश हैं कि उन्हें 57,500 रुपये का मुनाफ़ा हुआ है और साथ ही उनके पशुधन में भी बढ़ोतरी हुई है। इस पहल के माध्यम से, एक सफल पशुपालक बनने का उनका सपना पूरा हो गया है, और उनके परिवार की आजीविका लगातार और गर्व के साथ बेहतर होती जा रही है।

और देखें