महेश्वरी सिंह
राज्य : छत्तीसगढ़
जिला : सरगुजा
ब्लॉक : लखनपुर
गाँव : तापरकेला
स्वयं सहायता समूह: प्रगति महिला स्वयं सहायता समूह
आजीविका गतिविधियाँ : सब्जियों की खेती
लखपती दीदी की यात्रा
महेश्वरी सिंह जिला-सरगुजा, ब्लॉक-लखनपुर, ग्राम-टपरकेला की निवासी हैं। वह अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती हैं। महेश्वरी दीदी छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने सवेरा संकुल संगठन के पूजा आजीविका ग्राम संगठन टुरना के प्रगति महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य हैं।
बिहान समूह से जुड़ने से पहले माहेश्वरी दीदी एक सीमांत किसान थीं और साल में केवल एक ही फसल ले पाती थीं, जिसके कारण उनकी आय उनके परिवार के गुजारे के लिए पर्याप्त नहीं थी।
बिहान समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने “सब्जी खेती” की उन्नत और वैज्ञानिक तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त किया। बिहान समूह से उन्हें आसानी से ऋण मिल गया, जिससे अब वे साल में 3 फसल ले पा रही हैं और सालाना आय 2,00,000 से 5,00,000 रुपये तक हो रही है
उन्होंने अपने क्षेत्र में एक सफल उद्यमी बनकर महिला सशक्तिकरण और सफलता की कहानी रची है।
