सफलता की कहानियों पर वापस जाएं

राज्य : केरल

जिला: त्रिशूर     

ब्लॉक : पुजहक्कल

गाँव : : Tholur 

स्वयं सहायता समूह : Bhavana Self Help Group

आजीविका गतिविधियाँ : सब्जियां, चारा घास की खेती, गौपालन और मूल्यवर्धित उत्पादों का उत्पादन 

लखपति दीदी की यात्रा

मोली एंटनी केरल के त्रिशूर जिले के थोलूर सी.डी.एस. के भावना स्वयं सहायता समूह की एक महिला किसान हैं। उन्होंने सरयू के नाम से एक ज्वाइंट लाइबिलटी ग्रुप (जे.एल.जी.) शुरू किया और इस समूह ने सब्जियां और चारा घास की खेती की। एग्री न्यूट्री गार्डन प्रोजेक्ट के तहत सब्जियों को कुडुंबश्री मार्केट में रखा जाता है। सब्जियों के पौधे भी लगाने की योजना बनाई गई और उन्हें सब्जी की खेती का प्रशिक्षण भी मिला। उनके स्वयं सहायता समूह की 5 सदस्यों ने सुनंधिनी क्षीर सागरम नाम से एक समूह बनाया। कुडुंबश्री की सब्सिडी योजना के तहत गायों की खरीद की गई और उससे अधिक आय प्राप्त हुई। वर्तमान में 10 गाय हैं जो आजीविका के मुख्य साधन के रूप में काम कर रही हैं। गायों से निकले दूध को समितियों, आंगनवाड़ी और घरों में दिया जाता है। दूध से पनीर, दही और घी जैसे उत्पाद भी तैयार किए जाते हैं।

और देखें