सफलता की कहानियों पर वापस जाएं

राज्य : बिहार

जिला : बेगुसराय

ब्लॉक: शम्हो

गाँव : नारायणपुर       

स्वयं सहायता समूह: बंधन जीविका महिला स्वयं सहायता समूह

आजीविका गतिविधियाँ : किराना दुकान, साइबर कैफे

लखपति दीदी की यात्रा

पूजा कुमारी जीविका समूह से जुड़ी, समूह की अन्य महिलाओं को समूह की मदद से काम करते देख पूजा को लगा कि उसे भी अपना व्यवसाय शुरू करना चाहिए।

पूजा ने समूह से 15 हजार रुपए का लोन लेकर अपने घर पर ही किराना दुकान शुरू की। धीरे-धीरे उसके कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली। उसकी दुकान पर रोजाना 500 से 600 रुपए की बिक्री होने लगी। धीरे-धीरे इस कारोबार से होने वाले मुनाफे से उसने साइबर कैफे शुरू कर दिया। पूजा अपना कारोबार संभालने के साथ-साथ पति का भी कारोबार में हाथ बंटाने लगी। अब उनकी संयुक्त दैनिक आमदनी 700 से 800 रुपए है, जोकि प्रतिमाह 15 हजार रुपए से अधिक है। पूजा कहती है कि समूह से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है।

और देखें