सरिता दामले
राज्य : मध्य प्रदेश
जिला : नर्मदापुरम
ब्लॉक : केस्ला
गाँव : कस्दाखुर्द
स्वयं सहायता समूह : जय माता दी स्वयं सहायता समूह
आजीविका गतिविधियाँ : जैविक खेती, मुर्गीपालन
लखपति दीदी की यात्रा
कसदाखुर्द गांव की आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली सरिता दामले ने जय माता दी आजीविका स्वयं सहायता समूह में शामिल होने से पहले अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए संघर्ष किया। इस समूह ने उन्हें प्राकृतिक खेती और वर्मी-कम्पोस्टिंग का प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाया, जिससे उनका जीवन बदल गया। कृषि सखी के रूप में, वह 200 से अधिक महिला किसानों को कम लागत वाली, जैविक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
सरिता दामले ने मनरेगा के माध्यम से मल्टी-लेयर फार्मिंग, पोषण उद्यान और बागवानी को बढ़ावा दिया, जिसके जरिए 21 महिलाओं को फायदा हुआ । सरिता ने मशरूम की खेती और मुर्गी पालन में भी हाथ आजमाया, जिससे उनकी आय के स्रोत और विविध हो गए।
सरिता दामले ने बाजरे की खेती को पुनर्जीवित किया और बेहतर बाजार पहुंच सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को उत्पादक समूहों (पी.जी.) में संगठित किया। आज, वह सभी स्रोतों से सालाना 1.70-1.80 लाख रुपए कमाती हैं। सरिता की यात्रा कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और सामुदायिक समर्थन से सबसे कमजोर व्यक्ति भी अपनी कठिनाइयों को पार कर सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँच सकता है।