सफलता की कहानियों पर वापस जाएं

राज्य : मध्य प्रदेश

जिला : देवास

ब्लॉक : बागली

गाँव : भमोरी

स्वयं सहायता समूह: उन्नति आजीविका स्वयं सहायता समूह

आजीविका गतिविधियाँ : गैस एजेंसी, कियोस्क सेंटर और किराना स्टोर

लखपति दीदी की यात्रा :

सीमा पहले अपना ज़्यादातर समय घर के कामों में बिताती थीं और उनकी आर्थिक स्थिति भी सीमित थी। फिर सामुदायिक जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर, उन्होंने उन्नति स्वयं सहायता समूह में शामिल होने का निर्णय लिया। अपनी शैक्षिक योग्यता की वजह से उन्हें समूह में सचिव की जिम्मेदारी मिली। समूह के माध्यम से, सीमा को 45,000 रुपए का पहला ऋण मिला, जिससे उन्होंने कियोस्क सेंटर खोला। फिर, 90,000 रुपए का दूसरा ऋण प्राप्त किया और अपनी किराना दुकान का विस्तार किया, साथ ही भारत पेट्रोलियम गैस एजेंसी भी शुरू की। आजीविका मिशन के मदद से, अब वह गैस, लुब्रिकेंट्स और डीज़ल की वितरक बन कर कमीशन कमा रही हैं और अपनी आय को बढा रहीं हैं। इसके अलावा, वह एक किराने की दुकान और कियोस्क सेंटर चलाती हैं, जिससे उनकी मासिक आय 50,000 रुपए से ज़्यादा हो गई है। इस आय से, वह एक फोटोकॉपी मशीन और एक रंगीन प्रिंटर जैसी मशीन खरीदने में सक्षम हो गई हैं। अब वह आजीविका मिशन में आगे बढ़ने और अपने परिवार को गौरवान्वित करने का सपना देखती हैं।

और देखें