सफलता की कहानियों पर वापस जाएं

राज्य : उत्तर प्रदेश

जिला : वाराणसी 

ब्लॉक: अराज़िलीन

गाँव : महमूदपुर

स्वयं सहायता समूह: शीतला माता स्वयं सहायता समूह

आजीविका गतिविधियाँ : डोना पत्तल उद्यम (पत्तों के कप और प्लेटों का उत्पादन)

लखपति दीदी की यात्रा 

सीमा देवी उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की रहने वाली हैं। उनके स्वयं सहायता समूह का नाम शीतला माता स्वयं सहायता समूह है। समूह में शामिल होने से पहले सीमा देवी और उनके पति मजदूरी करते थे और अपनी थोड़ी सी जमीन पर सब्जियां बेचते थे। स्वयं सहायता समूह की सदस्या बनने के बाद उन्होंने आर.एस.ई.टी.आई. से “दोना पत्तल” बनाने का प्रशिक्षण लिया। उन्होंने कर्ज के कर अपना छोटा सा उद्यम स्थापित किया। धीरे-धीरे उनका कारोबार बढ़ने लगा और उन्होंने अपने उद्यम को बढ़ाने के लिए बैंक और मुद्रा लोन से अतिरिक्त कर्ज लिया, उन्होंने लीफ कप बनाने के लिए 5 मशीनें और लीफ प्लेट बनाने के लिए एक मशीन खरीदी।

आज वह गर्व से 5 मशीनों की मालिकनहैं और 10 अन्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार भी देती हैं। उनके दोना पत्तल उद्यम के माध्यम से उनकी वार्षिक आय 7 लाख रुपये को पार कर गई है।

और देखें