षण्मुगवल्ली
राज्य : तमिलनाडु
जिला: रामनाथपुरम
ब्लॉक: बोगलुर
पंचायत: उराथुर
स्वयं सहायता समूह: शिवशक्ति स्वयं सहायता समूह
आजीविका गतिविधियाँ: बकरी पालन
लखपति दीदी की यात्रा
वह शिवशक्ति स्वयं सहायता समूह (एस.एच.जी.) की एक सक्रिय सदस्या हैं और उनके मन में अपने परिवार का साथ देने और अपनी आजीविका की स्थिति को सुधारने की तीव्र इच्छा के इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने बकरी पालन के माध्यम से उद्यमिता (बिजनेस) की दुनिया में कदम रखा।
शनमुगवल्ली ने स्वयं सहायता समूह की बैठकों, बचत गतिविधियों और क्षमता-निर्माण प्रशिक्षणों में सक्रिय रूप से भाग लिया। समय के साथ, उनमें आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने अपनी आय-सृजन गतिविधि शुरू करने के लिए आवश्यक कौशल विकसित कर लिए। अपने क्षेत्र में बकरी पालन की मांग और लाभप्रदता को देखते हुए, उन्होंने अपनी स्वयं की एक इकाई स्थापित करने का निर्णय लिया।
अपने उद्यम को मज़बूत बनाने के लिए, उन्हें बैंक से 1 लाख रुपए का ऋण मिला, जिससे वे बकरियाँ खरीद सकीं, उनके लिए उचित आश्रय की व्यवस्था कर सकीं, और उनके चारे तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंधन कर सकीं।
उचित योजना और अटूट समर्पण के साथ, उन्होंने अपने बकरी पालन के व्यवसाय का सफलतापूर्वक विस्तार किया और इसकी उत्पादकता में भी सुधार किया।
आज, शनमुगवल्ली लगभग 48,000 रुपए की स्थिर मासिक आय अर्जित करती हैं। उनके उद्यम ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में काफ़ी सुधार किया है और समुदाय में उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाया है।